रामगढ़ चौक: तेतरहाट पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी तथा एक शराबी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात्रि को नोनगढ़ चेक पोस्ट पर थाने के एस आई शंकर सिंह के द्वारा वाहन जांच के दौरान 750 ml सिग्नेचर ब्रांड के दो बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। दूसरी और तेतरहाट गांव में शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार के मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा।