कर्वी: डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में ग्राम विकास, नियोजन, पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य, युवा कल्याण, (ओडीओपी ) एक जनपद एक उत्पाद, छात्रवृत्ति समाज कल्याण, निर्माण कार्यों आदि बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की है।