निवाई: लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, झिलाय रोड़ स्थित सरकारी कार्यालयों व कॉलोनियों में भरा बारिश का पानी
Niwai, Tonk | Jul 14, 2025 सोमवार की सुबह करीब 7:00 से मूसलाधार बारिश ने समूचा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं झिलाय रोड स्थित पुलिया व मेंन सड़क के समीप चौधरी कोलोनी व निचली कॉलोनीयो में पानी भर गया है। स्थानीय लोगों ने लगातार 10 वर्ष से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी उक्त समस्या का समाधान समय पर नहीं किया गया। जिससे लोगों के मकानों में पानी भर गया।