Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

सावधान रहें, सुरक्षित रहें: रूद्रप्रयाग प्रशासन की अपील! रुद्रप्रयाग में बारिश बनी आफत, गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर सफ़र करना नहीं आसान!! लगातार खराब मौसम का असर श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर भी साफ नजर आ रहा है। पिछले दिनों जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन लगभग एक हजार के आसपास ही यात्री केदारनाथ पहुंच पा रहे हैं। बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जवान लगातार यात्रियों को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों से सावधानीपूर्वक गुजरने की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद कई श्रद्धालु जोखिम उठाकर यात्रा पूरी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सावधानी ही सुरक्षा है। बारिश के इस दौर में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

MORE NEWS

📍रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड में बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जनपद में होमगार्ड के 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिला मुख्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

जिला कमांडेंट  सुरेन्द्र दत्त डंगवाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी  तरीके के से कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं।

क्या 20 पदों के लिए 917 आवेदन पहाड़ों में बढ़ती बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर नहीं दिखाते? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Rudraprayag #HomeGuardRecruitment #Uttarakhand #Employment #Jobs #KedarnathYatra #Youth #BreakingNews

📍रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह उत्तराखंड में बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जनपद में होमगार्ड के 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जिला कमांडेंट सुरेन्द्र दत्त डंगवाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके के से कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। रुद्रप्रयाग में होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। क्या 20 पदों के लिए 917 आवेदन पहाड़ों में बढ़ती बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर नहीं दिखाते? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Rudraprayag #HomeGuardRecruitment #Uttarakhand #Employment #Jobs #KedarnathYatra #Youth #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 13, 2026

रुद्रप्रयाग में जोर शोर से चल रही होमगार्ड भर्ती 
20 पदों के लिए 917 युवा मैदान में

रुद्रप्रयाग में जोर शोर से चल रही होमगार्ड भर्ती 20 पदों के लिए 917 युवा मैदान में

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 13, 2026

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हंगामा: पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक और ऑब्जर्वर के मोबाइल किए सीज, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप।।

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के बाद परीक्षा केंद्र में हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि बिजली कटने से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और भीषण गर्मी व घुटन के बीच परीक्षा की गोपनीयता से समझौता किया गया।
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब छात्र संघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने सफोकेशन की शिकायत करते हुए राहत की मांग की। आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय परीक्षा ऑब्जर्वर ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा ऑब्जर्वर के मोबाइल फोन सीज कर दिए। छात्रों का कहना है कि मोबाइल की जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हंगामा: पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक और ऑब्जर्वर के मोबाइल किए सीज, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप।। श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के बाद परीक्षा केंद्र में हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि बिजली कटने से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और भीषण गर्मी व घुटन के बीच परीक्षा की गोपनीयता से समझौता किया गया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब छात्र संघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने सफोकेशन की शिकायत करते हुए राहत की मांग की। आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय परीक्षा ऑब्जर्वर ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा ऑब्जर्वर के मोबाइल फोन सीज कर दिए। छात्रों का कहना है कि मोबाइल की जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

देवस्थानम बोर्ड पर फिर गरमाई सियासत

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के दौरान तीर्थ पुरोहितों का उत्पीड़न किया गया और उनकी परंपराओं व अधिकारों की अनदेखी हुई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

🎥 सुनिए, इस मुद्दे पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने क्या कहा...

#Kedarnath #DevsthanamBoard #Uttarakhand #Rudraprayag #TrivendraSinghRawat #KedarnathNews #UttarakhandNews

देवस्थानम बोर्ड पर फिर गरमाई सियासत केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के दौरान तीर्थ पुरोहितों का उत्पीड़न किया गया और उनकी परंपराओं व अधिकारों की अनदेखी हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 🎥 सुनिए, इस मुद्दे पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने क्या कहा... #Kedarnath #DevsthanamBoard #Uttarakhand #Rudraprayag #TrivendraSinghRawat #KedarnathNews #UttarakhandNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

आपदा के 1 साल बाद भी नहीं सुधर पाई केदारघाटी की जोला सड़क की हालत!!

आपदा के 1 साल बाद भी नहीं सुधर पाई केदारघाटी की जोला सड़क की हालत!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

सावधान रहें, सुरक्षित रहें: रूद्रप्रयाग प्रशासन की अपील! रुद्रप्रयाग में बारिश बनी आफत, गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर सफ़र करना नहीं आसान!! लगातार खराब मौसम का असर श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर भी साफ नजर आ रहा है। पिछले दिनों जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे थे, वहीं अब प्रतिदिन लगभग एक हजार के आसपास ही यात्री केदारनाथ पहुंच पा रहे हैं। बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जवान लगातार यात्रियों को सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों से सावधानीपूर्वक गुजरने की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद कई श्रद्धालु जोखिम उठाकर यात्रा पूरी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सावधानी ही सुरक्षा है। बारिश के इस दौर में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। - Rudraprayag News