मंझनपुर: कोटेदार की घटतौली से परेशान अवाना आलमपुर गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग
कौशांबी ब्लॉक के अवाना आलमपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ घटतौली का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों से जिला आपूर्ति अधिकारी ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।