मंझनपुर: एएसपी ने पुलिस कार्यालय में व्यापारियों के साथ की गोष्ठी, समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को दिए निर्देश
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय के दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के व्यापारियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने गोष्ठी की है। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि मंझनपुर , पाल चौराहा, समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाती है इससे लोकल के व्यापारियों को समस्याएं होती है। व्यापारी दुकानदारी सही से नहीं कर पाते हैं।