मंझनपुर: भाकियू अराजनैतिक ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांग पूरी ना होने पर धरने पर बैठे
भाकियू अराजनीतिक ने मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान अफसरों द्वारा 6 सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही की मांग कर रहे है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसान समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस बात से नाराज़ किसान नेता व कार्यकर्ताओ ने धरना दिया है। किसान नेता के मुताबिक वह समस्याओं का समाधान कराने आए हैं।