स्वतंत्रता दिवस पर सुरियावां के विद्यालयों में देशभक्ति का उल्लास.. सुरियावां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकली प्रभात फेरियों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया। विद्यालयों में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कन्हैयालाल मौर्या पब्लिक स्कूल, लकी पब्लिक स्कूल, रेडियंट पब्लिक स्कूल, दिव्या पब्लिक स्कूल, पीस कॉटेज, पीएमजी सेवा आश्रम इंटर कॉलेज, घनश्याम दुबे डिग्री कॉलेज और संत सेवा मंडल इंटरमीडिएट कॉलेज समेत क्षेत्र के तमाम शिक्षण संस्थानों में उत्साह देखने को मिला।
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
📍 सुरियावां | भदोही
📰 भारत क्रांति न्यूज
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #Suriyawan #सुरियावां #प्रभात_फेरी #देशभक्ति #तिरंगा #जय_हिंद #वंदे_मातरम् #BharatKrantiNews #भारतक्रांतिन्यूज