मानपुर: मानपुर स्टेडियम में OBC/SC/ST अधिकार संघर्ष समिति का एकता सम्मेलन, विशाल रैली निकाली गई
Manpur, Umaria | Apr 26, 2026 मानपुर के स्टेडियम ग्राउंड में ओबीसी एससी एसटी अधिकार संघर्ष समिति मानपुर द्वारा,महात्मा ज्योतिबा फुले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व विधायक स्व.छोटे लाल पटेल जी की संयुक्त जयंती समारोह मनाया जा रहा है।जिसके तहत एकता एवं भाईचारा सम्मेलन का आयोजन कर घनसेन के पास से रैली निकाली गई जो स्टेडियम ग्राउंड पहुंची।