सिमरिया: पन्ना के 'साइबर योद्धा' नीरज रैकवार का भोपाल में डंका, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Simariya, Panna | May 11, 2026 "पन्ना के लिए आज का दिन गौरवशाली रहा। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना साइबर सेल के प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार को 'के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार' से सम्मानित किया। नीरज को यह सम्मान साइबर अपराधों को सुलझाने में उनकी तकनीकी दक्षता के लिए मिला है। इस बड़ी उपलब्धि से जिले के पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।"