उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत सचिवालय में महिला किसान दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत सचिवालय में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे महिला किसान दिवस के अवसर पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया दीपा देवी ने किया। इसमें पंचायत क्षेत्र के दर्जनों महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।