देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में वांछित और करीब एक करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोपी रंजन उर्फ सचिन कुमार रविदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पटना साइबर थाना और जमुई साइबर थाना की संयुक्त टीम ने झाझा थाना क्षेत्र के आकाटांड़ गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई में झाझा थाना पुलिस भी शामिल रही।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जबकि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
#Jamui #CyberCrime #CyberFraud #PatnaCyberPolice #JamuiPolice #Jhajha #BiharNews #BreakingNews #OnlineFraud #CyberPolice #JamuiNews #Bihar #CrimeNews #ParivartanBiharNews
Jamui, Jamui | Aug 2, 2026