अमरिया: कस्बा अमरिया में जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
कस्बा अमरिया में अज्ञात कारणों से लोहे के खोके में चल रही जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं व लपटें निकलती देख तमाम लोग जमा हो गए। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग से दुकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग से बड़ा नुक्सान होने का अनुमान है।