बसवा: बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर प्रशासन ने की कार्रवाई, 20 अवैध दुकानें हटाईं और अवैध शराब गोदाम किया सील
Baswa, Dausa | Jan 21, 2025 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्रवाई शुरू की जो दोपहर 3:00 बजे तक चली । बांदीकुई क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किनारे अवैध रूप से संचालित 20 थड़ियों और दुकानों को हटाया गया। इस दौरान समेल गांव में एक अवैध शराब गोदाम भी मिला, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया।