बौंसी: पंजवारा में भूमि अधिग्रहण को लेकर भू अर्जन पदाधिकारी ने रैयतों की समस्या सुनी
Bausi, Banka | Mar 7, 2026 पंजवारा में भूमि अधिग्रहण को लेकर भू अर्जन पदाधिकारी ने शनिवार करीब 3:00 बजे रैयतों की समस्याओं को सुना। बताया गया कि एनएच 333ए बाईपास परियोजना के तहत पंजवारा में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के उद्देश्य से समस्याओं को सुना गया है और लंबित मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई। जल्द से जल्द भुगतान करने की भी बात कही गई।