राजगढ़: राजगढ़ के दुर्गम गांवों तक पहुंचाने के लिए 10 नए बस रूट तय
राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय बस मार्ग समिति ने करीब 10 नए संभावित बस रूटों पर चर्चा की है। इससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने की।