ग्राम पंचायत चोरड़ी में 11 केवी विद्युत लाइन सिंगल लाइन पर गिरने से नानकलाल कटारा के घर में अचानक करंट दौड़ गया। करंट फैलने से घर की पूरी बिजली लाइन प्रभावित हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत लाइनमैन को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।