परसिया: इकलहरा पंचायत में पानी के लिए महिलाओं का प्रदर्शन, 15 दिन बाद भी नल से सिर्फ आधा घंटा आया पानी
इकलहरा पंचायत में शुक्रवार को साढे बारह बजे महिलाओं ने पानी के लिए प्रदर्शन किया। महिलाएं नल से पर्यापत पानी नही ं आने से नाराज थी। वार्ड क्रमांक दो में नल पंद्रह दिनों बाद आया और सिर्फ तीस मिनट पानी चला। इससे पानी नहीं भर पाए। वहीं कई घरों में नल ही नहीं आए।इस वार्ड में पाईप लाईन लंबी है। सभी घरों में लोग मोटर लगा लेते है।