कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम तथा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी, कुपोषण उन्मूलन, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन, दीदी ई-रिक्शा एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाएं और अधिक सशक्त हों।
#Kondagaon #GoodGovernance #HPVVaccination #WomenAndChildDevelopment #Education PublicHealth
103 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 15, 2026