दिवाली पार्टी में गया 15 वर्षीय अर्श, लौटी मौत की खबर… आखिर उस रात हुआ क्या?
दीपावली की रात 15 वर्षीय अर्श अंसारी की मौत ने देहरादून में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के अनुसार अर्श दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी में गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। रात करीब 3 बजे हुए घटनाक्रम के बाद अर्श की मौत हो गई।
परिजनों ने अर्श के साथ मौजूद दोस्तों पर गंभीर आशंकाएं जताई हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। आखिर उस रात पार्टी में क्या हुआ? क्या यह सिर्फ विवाद था या अर्श की मौत के पीछे कोई और राज छिपा है?
देहरादून पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों की ओर से जताई गई सभी आशंकाओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है। सच क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
#Dehradun #CrimeNews #ArshAnsari #UttarakhandNews #PoliceInvestigation #CrimeStory #PahadSamachar #पहाड़_समाचार