हरक सिंह रावत बोले-बबलू है जेनी के बच्चे के पिता का नाम, न्यायालय के संरक्षण में DNA जांच कराने को तैयार!
23 साल बाद जैनी प्रकरण के फिर सुर्खियों में आने के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जैनी के बच्चे के पिता का नाम बबलू दर्ज है।
उनके मुताबिक, बच्चे के अस्पताल के रिकॉर्ड में भी पिता के नाम के रूप में बबलू का उल्लेख है। ऐसे में उनके ऊपर सवाल उठाना पूरी तरह निराधार और गलत है।
हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि वह पहले ही सीबीआई जांच में पाक-साफ साबित हो चुके हैं। जैनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। 23 साल पुराने इस मामले में आरोपों, दावों और सवालों के बीच अब सच्चाई क्या है, यह जांच और उपलब्ध दस्तावेजों से ही स्पष्ट हो सकेगा।
#JainiCase #HarakSinghRawat #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #Dehradun #PahadSamachar #पहाड़समाचार