बलरामपुर: सदर विधायक पलटूराम ने जनता दर्शन में आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी, निस्तारण का दिया आश्वासन
सदर विधायक पलटू राम द्वारा सुबह जनता दर्शन कर क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी गई,उन्होंने लोगों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं लोगों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारित होने का आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निस्तारण समय से एवं गुणवत्तापूर्ण हो यह उनकी प्राथमिकता है।