बलरामपुर: तुलसी पार्क स्थित अटल भवन में भाजपा ने सदस्यता अभियान पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की
सदस्यता अभियान 2024 के अन्तर्गत शुक्रवार दोपहर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर जिला समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अधिक से अधिक ऑनलाइन सदस्यता पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा।