बलरामपुर: जिलाधिकारी ने नगर पंचायत गैसड़ी का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गैंसडी का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने अधिष्ठान कार्य, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया एवं ग्रांट रजिस्टर , शिकायत निस्तारण रजिस्टर सहित विभिन्न रजिस्टरो का निरीक्षण किया।उन्होंने शिकायतकर्ता को फोन मिलाकर शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का फीडबैक लिया ।