बलरामपुर: अग्रवाल सभा द्वारा 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रमों का समापन हुआ
अग्रवाल सभा द्वारा भगवतीगंज में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कार्यक्रम किया गया जिसका समापन देर रात्रि तक चले कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।