पयागपुर: गुरुदत्त पुरवा गांव में महिला ने घर से कुछ दूर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुरुदत्त पुरवा गांव मे शुक्रवार भोर मे घर से कुछ दुरी पर महिला सुशीला ने पेड़ मे फंदा डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के ससुर ने शुक्रवार दोपहर 3बजे बताया की दो माह पूर्व पति की मौत हुई थी। जिसके टेंशन मे रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।