फुलपरास लोहिया चौक पर सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत
दरभंगा से मधेपुरा जाने के क्रम में फुलपरास लोहिया चौक पर सांसद पप्पू यादव का भव्य स्वागत किया गया। रोहित नारायण यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया।
इस मौके पर उपमुखिया शंभू नारायण, कृष्ण कुमार, ब्रह्मदेव यादव, पप्पू कुमार, रूपेश कुमार, आलोक झा, शशि मंडल, प्रदीप मंडल, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।