पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा को सबसे ज्यादा डर लालू प्रसाद यादव से लगता है
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को सबसे ज्यादा डर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लगता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने इस बार भाजपा का अच्छा इलाज किया है और आने वाले चुनाव के चरणों में बिहार की जनता सर्जरी भी कर देगी।