पटना ग्रामीण: रामपुर नहर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार, बाइक व 3 मोबाइल बरामद
बहादुरपुर थाना अंतर्गत रामपुर नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस मामले में तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज की अवलोकन की मदद से कांड का सफल उद्वेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।