पटना ग्रामीण: हजभवन के पास दो लोगों पर गोली चलाने के मामले में दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण, SDPO सुशील कुमार ने दी जानकारी
सचिवालय एसडीपीओ सुशील कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। बीते कुछ दिनों पहले हज भवन के पास कार सवार दो लोगों पर कुछ अपराधियों ने गोली चलाई थी। इस घटना में दोनों व्यक्ति घायल हो गए थे। मामले में पुलिस की दबिश की वजह से 2 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जिसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी गई।