पटना ग्रामीण: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा PM मोदी पर कहे गये अपशब्द पर सांसद चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर जतायी कड़ी निंदा
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा पीएम मोदी पर कहे गये अपशब्द पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान ने इसकी कड़ी निंदा की है। हमारे प्रधानमंत्री देश के गौरव हैं लेकिन इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करना कहीं से सही नहीं है।