पटना ग्रामीण: नूरुद्दीनगंज में छापेमारी कर गेसिंग गिरोह के 7 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
पटना सिटी के मालसलामी थाना अंतर्गत नूरुद्दीनगंज में छापेमारी के क्रम में गेसिंग गिरोह के सक्रिय सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 11500 रुपए, लॉटरी कूपन के साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में सीडीपीओ-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने पुष्टि की है।