बेल्थरा रोड: उभांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, छत पर सो रही महिला पर हमला, चाकू दिखाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने गांव के ही युवक पर देर रात घर की छत पर चढ़कर चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। वह अपनी मासूम बेटी के साथ घर की छत पर