भारत के 100वें रामसर स्थल और बलिया की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर सुरहा ताल पक्षी अभ्यारण्य से 'एक्ट फॉर इंडिया फाउंडेशन' ने अपने पहले अभियान 'इको वॉरियर्स' की शुरुआत की।
इस अवसर पर 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट बलिया की टीम ने इको पार्क और उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त वातावरण का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को डस्टबिन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं की इस पहल को समाज में नागरिक चेतना जगाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।
आयोजकों ने कहा कि सुरहा ताल जैसी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। आइए संकल्प लें न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।
#EcoWarriors #ActForIndia #SurhaTaal #Ballia #RamsarSite #CleanlinessDrive #Environment #SaveNature #JNCUBallia #StudentsForDevelopment #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026