🙏🐘 श्री गणेश महोत्सव में भक्तिभाव से संपन्न हुई संध्या आरती 🪔🚩
अष्टम श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत गौरी ट्रेडर्स, गल्ला मंडी गेट बेला रोड, दिबियापुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल सायं भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
🪔 आरती में श्री संजीव कुमार गुप्ता, श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री दिलीप पोरवाल, श्री रोहित दुबे, श्री आदित्य गुप्ता एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों ने सहभागिता कर भगवान श्री गणेश जी की आराधना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की।
✨ आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
📍 स्थान: गौरी ट्रेडर्स, गल्ला मंडी गेट बेला रोड, दिबियापुर
🐘 गणपति बप्पा मोरया
🙏 मंगलमूर्ति मोरया
🌺 सभी भक्तों पर बनी रहे विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा
#GaneshMahotsav #GanpatiBappaMorya #Dibiyapur #GaneshUtsav #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की
Auraiya, Auraiya | Sep 17, 2026