जहानाबाद: होरीलगंज स्थित एक अधिवक्ता के घर पर बदमाशों का उत्पाद, सीसीटीवी फुटेज वायरल
जहानाबाद के होरीलगंज निवासी अधिवक्ता शुभम आनंद ने जहानाबाद नगर थाने में आवेदन देकर बेख़ौफ़ बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है।इस सम्बन्ध में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने कहा कि मैं अपने घर के दूसरे फ्लोर पर रहता हूं और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ बदमाश खिड़की का ग्रिल तोड़कर दाखिल हुए और घर के रखे कागजात एवं सामानों को तहस नहस कर दिया।