हरदोई: बाल विद्या भवन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सब का मन मोहा
Hardoi, Hardoi | Jan 26, 2024 हरदोई के नघेटा रोड स्थित बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में 75वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे, मुन्ने बच्चों बच्चों द्वारा भारत माता के गीतों पर आधारित मनमोहक नृत्य व कविता गायन की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयीं, जिससे विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से रंग गया।