हरदोई: राष्ट्रीय मतदाता दिवस अवसर पर जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में DM एमपी सिंह बोले-मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक
Hardoi, Hardoi | Jan 26, 2024 जनपद मुख्यालय स्थित जीआईसी ग्राउण्ड में 14वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएसएन कॉलेज से रैली प्रारंभ होकर जीआईसी ग्राउण्ड पर समाप्त हुई। 14वे मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे रही।