नैनीताल: मल्लीताल स्थित गौशाला में बंधी 11 माह की बछिया से कुकृत्य के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
नगर के मल्लीताल स्थित गौशाला में बंधी 11 महीने की बछिया से कुकृत्य किये जाने का मामले की शिकायत के बाद पशुपालन विभाग ने मेडिकल कर रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।मामले में कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।