नैनीताल: शहर के ज्योलीकोट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र छात्रावास से भागकर अकेला दिल्ली अपने घर पहुंचा
शहर के ज्योलीकोट क्षेत्र स्थित एक स्कूल में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र छात्रावास से फरार हो गया। विद्यालय प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो छात्र दिल्ली अपने घर पर सकुशल मिल गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 6:30 बजे चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्वजनों से पूछताछ में सामने आया कि छात्र करोल बाग दिल्ली अपने घर पहुंच गया है।