नैनीताल: ज्योलीकोट क्षेत्र के एक स्कूल के छात्रावास से किशोर हुआ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
ज्योलीकोट क्षेत्र के एक स्कूल के छत्रावास से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस किशोर की ढूँढखोज में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 5 बजे प्रभारी एसओ अविनाश मौर्य ने बताया कि किशोर की खोजबीन की जा रही है। परिजनों से व अन्य लोगों से सम्पर्क कर पूछताछ की जा रही है।