नैनीताल: तल्लीताल से मल्लीताल तक साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस ने निकाली रैली
जिला जज सुबीर कुमार के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व पुलिस ने रैली निकालकर लोगों को साइबर क्राइम से बचने का संदेश दिया। वहीं ग्राफिक एरा के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को साइबर फ्रॉड व उससे बचने की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार करीबन 5:00 बजे तल्लीताल से मल्लीताल तक रैली निकाली गई।