नैनीताल: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन जारी करने के लिए समस्त विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारी शामिल
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को विगत 4माह से वेतन जारी न होने की समस्या के निराकरण हेतु प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय मे कार्यरत कर्मचारियो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया,जिसमें प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।इसी क्रम में कुविवि कर्मचारियो ने भी अपना रोष व्यक्त किया है।