गोपालगंज: सिसई बाजार में रंजिश के चलते चाकूबाजी, एक युवक की मौत, 3 हिरासत में: सदर इंस्पेक्टर
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई बाजार में आपसी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद वहां पर तनाव का माहौल हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी सदर इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।