पाटन: वार्ड नंबर 5 में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ऑडियो क्लिप बरामद, पुलिस जांच में जुटी
कटंगी के वार्ड नंबर 5 में रहने वाले शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर जान दे दी।एडिशनल एस पी सूर्य कांत शर्मा ने बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे बताया कि मृतक पहले सेना में भी काम करता था और भेड़ाघाट का रहने वाला था और अब कटंगी में रहता था।एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।