महोबा: तिन्दौली की निलंबित प्रधानाध्यापिका ने बीएसए पर लगाए गंभीर आरोप, बीएसए ने आरोपों को बताया निराधार, डीएम ने बिठाई जांच
Mahoba, Mahoba | May 11, 2026 तिंदौली प्राथमिक विद्यालय की निलंबित प्रधानाध्यापिका ने बीएसए राहुल मिश्रा पर शारीरिक शोषण का दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानाध्यापिका ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीएसए ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रधानाध्यापिका पर भ्रष्टाचार के आरोप जांच में सही पाए गए थे, इसलिए निलंबित किया गया था।