फिरोज़ाबाद: थाना नारखी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाईपास रोड से मैनपुरी जिले के रहने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी पुलिस टीम को वाहन चेकिंग के दौरान कामयाबी मिली है। मैनपुरी जिले के रहने वाले अनवार नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और कारतूस बरामद किये है। पुलिस की माने तो आरोपी किसी वारदात की फिराक मे था। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं मे जेल भेज दिया है।