ग्रामीणों ने बताई समस्या, विधायक ने किया तत्काल प्रयास और अगले ही दिन आमाबेडा पहुंची 108 एम्बुलेंस
आमाबेडा में आयोजित सेवा सेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत बताते हुए 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी के सामने रखी।
ग्रामीणों की समस्या सुनकर विधायक श्री उसेंडी ने शिविर में ही स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से फोन पर चर्चा की और आमाबेडा के लिए 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए उसी रात एम्बुलेंस आमाबेडा के लिए रवाना कर दी गई। अगले दिन अमाबेड़ा पहुंची 108 एम्बुलेंस का विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने स्वागत कर शुभारंभ किया।
अब आमाबेडा एवं आसपास के ग्रामीणों को आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा गांव में ही उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र एवं अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
शिविर में सामने आई समस्या, तत्काल हुई पहल और अगले ही दिन समाधान की तस्वीर—आमाबेडा में घोषणा से हकीकत तक पहुंची 108 एम्बुलेंस की सुविधा।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
13 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 8, 2026