टाटीझरिया: जमीन संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर 20 जून को टाटीझरिया थाना में लगेगा 'थाना दिवस', थाना प्रभारी ने की अपील
जमीन संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर 20 जून को टाटीझरिया थाना में लगेगा 'थाना दिवस', थाना प्रभारी ने की अपील। आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में जमीन संबंधी मामलों के त्वरित और शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए अब प्रत्येक निर्धारित तिथि को 'थाना दिवस' का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी 20 जून को टाटीझरिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया है।