जहानाबाद: फिदा हुसैन मोड़ के पास बाइक की टक्कर में कपिल ठाकुर गंभीर रूप से घायल, PMCH रेफर
फिदा हुसैन मोड़ के पास के बिशुनगंज मोहल्ला निवासी कपिल ठाकुर सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे जुटी है।